मध्य प्रदेश में 2018 के चुनाव में सभी वर्गों को साधना कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती बनता दिख रहा है. चुनाव से पहले सामाजिक संस्थाओं के टिकट को लेकर बन रहे दबाव ने कांग्रेस की नींद उड़ा दी है.
दरअसल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश का नेतृत्व संभालते ही जातिगत समीकरण साधना शुरू कर दिया था. इस दौरान उन्होंने कई सामाजिक संस्थाओं और जातिगत आधार पर बने संगठनों से बैठकें कर उनका समर्थन मांगा था और अब चुनाव से पहले टिकटों को लेकर उन्हीं संस्थाओं और संगठनों ने कांग्रेस के लिए मुश्किल पैदा कर दी है.
2018 के विधानसभा चुनाव में सामाजिक संस्थाओं ने जाति और समाज का दबाव बढ़ाने के लिए अपना शक्ति प्रदर्शन तेज कर दिया है. प्रदेश भर में सामाजिक संस्था के बैनर तले जुट रही भीड़ कांग्रेस ही नहीं बीजेपी पर भी दबाव बना रही है कि इस बार चुनाव में उनकी आबादी के मुताबिक, पार्टी टिकट देने का काम करे. और चुनाव में इस बार समाज का वोट उसी दल के साथ होगा, जो उनको टिकट देगी.
राजनीतिक दलों पर जिन जाति और समाजों का चुनाव में ज्यादा से ज्यादा टिकट देने का दबाव है उनमें, सिंधी, जैन, साहू, मांझी, यादव, राजपूत, मीणा, गुर्जर, लोधी, मुस्लिम, बोहरा, वाल्मिकी, माली, स्वर्णकार, ब्राहम्ण, कायस्थ शामिल है.
वहीं चुनाव से पहले जातिगत संतुलन साधने का दावा करने वाली कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी भी टिकटों के दबाव से परेशान है. इसके बावजूद भी दोनों दलों का फोकस जीताऊ उम्मीदवार पर ही होगा. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के बाद चुनाव प्रचार समिति के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस बात को साफ़ कर चुके हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें