राजधानी में आज राजाभोज विमानतल पर एक महिला के पास से 10 लाख 50 हजार रुपए बरामद किए गए. महिला भोपाल से रायपुर जा रही थी. फ्लाइट न छूटे इसके चलते रुपए बरामद कर महिला को जाने दिया, बाद में महिला से रायपुर में इनकम टैक्स के अधिकारियों ने पूछताछ की.
आचार संहिता के लागू होते ही भारत निर्वाचन आयोग के निदेर्शानुसार गहन जांच के चलते भोपाल के राजाभोज विमान तल पर रायपुर जाने वाली एक महिला यात्री से 10 लाख 50 हजार रुपए की नगद धनराशि बरामद हुई हैं. भोपाल इनकमटैक्स विभाग ने महिला यात्री को फ्लाइट ना छुटे इस कारण रायपुर इनकम टैक्स को सूचना दी और महिला को रायपुर तक जाने दिया, रायपुर एयरपोर्ट पर इनकम टैक्स के अधिकरियों द्वारा महिला को अपनी कस्टडी में लेकर राशि के संबंध में पूछताछ की गई.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें