शुक्रवार, 15 मार्च 2019

टायर गोदाम लगी भीषण आग

राजधानी के कबाड़खाना क्षेत्र में आज शुक्रवार की सुबह टायर के गोदाम में भीषण आग लग गई. मौके पर पहुंची करीब 2 दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब ढ़ाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग इतनी भीषण थी कि गोदाम के आसपास रहने वाले लोगों के मकानों को खाली कराया गया. 
राजधानी भोपाल न्यू कबाड़खाना इलाके में एक टायर गोडाउन में आज शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे अचानक भीषण आग लग गई. थोड़ी देर में आग ने भयावह रूप ले लिया और धीरे-धीरे पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सभी लोग अपने घरों से निकल कर बाहर भागने लगे. सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. करीब दो दर्जन दमकलें मौके पर पहुंची थी. बड़ी मशक्कत के बाद आग पर दोपहर करीब 11 बजे काबू पाया जा सका. माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किंट से लगी थी, इसके बाद उसने पूरे गोडाउन को अपनी चपेट में ले लिया. फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर आग लगने के कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग से गोदाम में रखे नए और पुराने टायर जल गए हैं. गोदाम के आसपास के तीन-चार दुकानें भी आग से जली गई है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें