चुनाव के मैदान में उतरने से पहले कांग्रेस-भाजपा दोनों ही दलों के दिग्गज धार्मिक आस्था के केंद्रों में अपनी हाजिरी लगा रहे हैं. भोपाल लोकसभा से उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आचार्य विद्यासागर के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद लिया. इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह किसी को चुनौती नहीं देते हैं बल्कि लोग खुद उन्हें चुनौती मान लेते हैं. दिग्विजय सिंह ने कहा कि किसी भी लोकसभा सीट में किसी से भी टक्कर ले सकते हैं. भोपाल लोकसभा सीट से शिवराज सिंह चौहान के नाम पर दिग्विजय से ने कहा वो शिवराज सिंह चौहान का स्वागत करेंगे. इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस ने कभी गरीबों से छल नहीं किया बल्कि बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही देश की जनता के साथ छल करते हैं. जबलपुर से लोकसभा के प्रत्याशी राकेश सिंह राकेश सिंह ने नर्मदा पूजन कर अपने चुनाव प्रचार का आगाज किया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें