सोमवार, 4 मार्च 2019

पूर्व मंत्री ने मंत्री से कहा मरवा मत देना

विश्वास सारंग
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक विश्वास सारंग ने मंत्री पीसी शर्मा से अपनी जान जान को खतरा बताया है. सारंग ने बड़वाले मंदिर में पीसी शर्मा से कहा कि मंत्री बन गए हो,  मरवा मत देना, नहीं तो तुम मुझ पर ट्रक चढ़वा दो. दोनों का आमना-सामना बड़वाले मंदिर में हुआ.
दोनों के बीच 80 फीट रोड पर बने गार्डन को लेकर दोनों मे सियासी विवाद चल रहा है. बता दें कि इससे पहले विधायक विश्वास सारंग ने विवेकानंद थीम पार्क का रविवार शाम  लोकार्पण कर दिया था. उन्होंने एक शिलालेख भी स्थापित करा दिया. जबकि इस थीम पार्क का उद्घाटन आज (सोमवार को) मंत्री पीसी शर्मा के हाथों होना था. गौरतलब है कि यह थीम पार्क 32 मीटर लंबे और 24 मीटर चौड़े क्षेत्र में करीब 1 करोड़ 37 लाख की लागत से बना है. इसमें स्वामी विवेकानंद की 10 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है.  इसी बात को लेकर दोनों के बीच सियासत गरमाई हुई है.

सारंग पर दर्ज हुआ मामला
पूर्व मंत्री विश्वास सारंग पर पार्क लोकार्पण मामले को लेकर राजधानी के अशोका गार्डन थाने में मामला दर्ज यिका गया है. यह मामला शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर किया गया है. सीपीएम कर्मचारी के द्वारा यह मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस ने धारा 353 और 327 के तहत विश्वास सारंग के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें