बुधवार, 13 मार्च 2019

ननि नेता प्रतिपक्ष पर दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

मोहम्मद सगीर 
 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. महिला के आरोपों के आधार पर नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर पर कोहेफिजा थाना में प्रकरण दर्ज कर लिया है.
महिला ने आरोप लगाया है कि नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद सगीर ने 2016 और जनवरी 2019 में उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला के अनुसार मोहम्मद सगीर ने उनके साथ गलत काम किया और जान से मारने की धमकी दी. आरोप लगाने वाली महिला ने कहा कि मैं दो मर्तबा मोहम्मद सगीर से मिली हूं. उन्होंने मेरे साथ गलत काम किया. महिला के अनुसार उसे अर्जुन नगर में झुग्गी दिलाने के नाम पर नेता प्रतिपक्ष ने उसे अपने फार्म हाउस बुलाया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. हालांकि मामले में पुलिस का कहना है कि महिला घटना स्थल के बारे में ठीक से जानकारी नहीं दे पा रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें