शुक्रवार, 8 मार्च 2019

भाजपा का धिक्कार आंदोलन आज

प्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा किसानों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ निरंतर की जा रही धोखाधड़ी, जनकल्याण की योजनाओं को बंद करने के षडयंत्र तथा केन्द्र की योजनाओं का प्रदेशवासियों को लाभ लेने से रोकने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी 9 मार्च को प्रदेशव्यापी धिक्कार आंदोलन करेगी. इस दौरान सभी जिलों में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे. 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  राकेश सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार को उसकी वादा खिलाफी के प्रति हम बार-बार आगाह कर रहे है, लेकिन सरकार मध्यप्रदेश की जनता को परेशान करने से बाज नहीं आ रही है. कई बार सरकार से किसानों की कर्जमाफी जैसे वादों पर अमल करने का आग्रह किया, लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनकी सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंगी. प्रदेश के नागरिकों की उपेक्षा भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी, इसीलिए पार्टी ने आगामी 9 मार्च को प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर कार्यालयों के घेराव का निर्णय लिया है. 
धिक्कार आंदोलन का नेतृत्व भोपाल नगर में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  राकेश सिंह, इंदौर नगर पूर्व मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान, रीवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद  प्रभात झा, सांसद  नंदकुमारसिंह चौहान, ग्वालियर नगर राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, धार वरिष्ठ नेता  विक्रम वर्मा, जबलपुर नगर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, आगर सांसद मनोहर उंटवाल और रतलाम  बंशीलाल गुर्जर मुरैना में सांसद अनूप मिश्रा, भिण्ड पूर्व मंत्री  नरोत्तम मिश्रा, दतिया विवेक शेजवलकर, श्योपुर माया सिंह, शिवपुरी  यधोधराराजे सिंधिया, गुना जयभान सिंह पवैया, अशोकनगर  जयसिंह कुशवाहा, सागर भूपेन्द्र सिंह, टीकमगढ  उमेश शुक्ला, छतरपुर विनोद गोटिया, दमोह प्रहलाद पटेल, पन्ना बृजेन्द्रप्रताप सिंह, सतना  अजय विश्नोई, सीधी  फग्गनसिंह कुलस्ते, सिंगरौली रामसिंह पटेल, शहडोल अजयप्रताप सिंह, अनुपपुर  गिरीश द्विवेदी, उमरिया  धु्रवप्रताप सिंह, कटनी संजय पाठक, डिंडोरी संपतिया उइके, मंडला  नरेश दिवाकर, बालाघाट  नीता पटेरिया, सिवनी बोधराम भगत, नरसिंहपुर जालम सिंह पटेल, छिंदवाड़ा  गौरीशंकर बिसेन, होशंगाबाद  जीतू जिराती, हरदा  कमल पटेल, रायसेन  सुरेन्द्र पटवा, विदिशा रामपाल सिंह, सीहोर डॉ. गौरीशंकर शेजवार, राजगढ़ विजेन्द्रसिंह सिसौदिया, खण्डवा  कविता पाटीदार, बुरहानपुर अर्चना चिटनीस, खरगौन कृष्णमुरारी मोघे, बड़वानी अंतर सिंह आर्य, झाबुआ बाबूसिंह रघुवंशी, अलीराजपुर शंकर ललवानी करेंगे. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें