मध्यप्रदेश कांग्रेस में लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन को लेकर दिल्ली में कवायद तेज है. पार्टी ने एक दर्जन प्रत्याशियों के नाम पर करीब-करीब सहमति बना ली है.
लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में कांग्रेस के 12 प्रत्याशियों के नाम पर लगभग सहमति बन गई है. दिल्ली में एआईसीसी संगठन प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में यह सहमति बनी. बैठक में मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहे. पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का नाम सतना और सीधी दो सीटों से चल रहा है. जबकि भाजपा से कांग्रेस में आए पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया का नाम खजुराहो और दमोह सीट से आया है. कुसमरिया के दमोह से लड़ने की संभावना ज्यादा है. वहीं गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया, रतलाम-झाबुआ से कांतिलाल भूरिया, छिंदवाड़ा से नकुलनाथ, ग्वालियर से प्रियदर्शनी राजे सिंधिया, मंदसौर से मीनाक्षी नटराजन, धार से गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, खंडवा से अरुण यादव, मुरैना से रामनिवास रावत, शहडोल से हिमाद्री सिंह और सागर से प्रभुसिंह ठाकुर के नाम सामने आए हैं. भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत अन्य सीटों पर स्क्रीनिंग कमेटी की अगली बैठक में विचार किया जाएगा. स्क्रीनिंग कमेटी में नाम तय होने पर उन्हें केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा, जहां इन नामों पर अंतिम मुहर लगेगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें