सोमवार, 11 मार्च 2019

चुनाव लड़ने पर नेतृत्व करेगा फैसला : शिवराज

शिवराज सिंह 
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि उनके लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा. उनकी पत्नी के साधना सिंह के लोकसभा क्षेत्र से कोई प्रस्ताव नहीं है. 
संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान सप्ताह में तीन प्रदेश में और एक दिन देश में चुनावी अभियान में हिस्सा लेगें. पार्टी के निर्देश पर उन्होंने ने चुनाव अभियान में हिस्सेदारी की यह रुप रेखा तैयार की है. आपने कहा कि हमारा लक्ष्य राज्य में सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों पर जीत दर्ज कराना है. आपने कहा कि लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवाद एक बड़ा मुददा रहेगा. एयर स्ट्राइक हमारे लिए मुद्दा नही है. हमारा मुद्दा सक्ष्म और सुरक्षित भारत है.देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित महसूस कर रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें