मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को देश की सबसे स्वच्छ राजधानी का अवार्ड मिलने पर जश्न का माहौल नजर आया. मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस पर खुशी जताई.
राजधानी भोपाल को देश की सबसे स्वच्छ राजधानी होने का खिताब आज दिल्ली में मिला. इस खिताब के मिलने पर राजधानी में नगर निगम अधिकारियों से लेकर आम नागरिकों में खुशी दिखाई दी. वहीं नागारिकों ने इस खिताब के मिलने पर कई स्थानों पर जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी. वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस पर खुशी व्यक्त की. उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में इंदौर के निरंतर तीसरी बार देश के सबसे स्वच्छ शहरों में प्रथम आने व भोपाल को देश की सबसे स्वच्छ राजधानी एवं उज्जैन को छोटे शहरों में स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिलने पर स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सफाई कर्मियों के जज्बे व स्थानीय प्रशासन को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि हमारे लिए गर्व का विषय है कि इंदौर को फिर स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिला है, वहीं राजधानी भोपाल सबसे स्वच्छ राजधानी बनी है.
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वच्छता में देश के शीर्ष 20 शहरों में स्थान बनाने पर उज्जैन, देवास, भोपाल को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि ऐसा सम्मान नि:संदेह शासन के साथ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से ही संभव होता है. ऐसे ध्येयपूर्ण प्रयास जारी रखें। अथक, निरंतर प्रयास से ही सर्वोच्च सम्मान के हकदार बनेंगे.
नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि आज फिर स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर के निरंतर तीसरी बार देश के सबसे स्वच्छ शहरों में प्रथम आने व भोपाल को देश की सबसे स्वच्छ राजधानी एवं उज्जैन को छोटे शहरों में स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिलने पर सभी कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को बधाई. वहीं पूर्व महापौर और पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने भी भोपाल के शहरवासियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि यह सभी के प्रयासों का नतीजा है कि भोपाल को देश की सबसे स्वच्छ राजधानी होने का गौरव प्राप्त हुआ है. गुप्ता ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच का नतीजा है कि आज मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरा देश स्वच्छता की तरफ ध्यान दे रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें