रविवार, 3 मार्च 2019

किसानों के अटके 16 सौ करोड़ रुपए

शिवराज ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, कहा किसानों का डाटा नहीं पहुंचा रही प्रदेश सरकार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्र लिखकर मांग कि है कि वे किसान हित में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करें, किसानों की रक्षा करें. किसानों खुशहाल होगा तो प्रदेश खुशहाल होगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लिए प्रदेश के किसानों का डाटा नहीं भेजा है, इससे मैं आशंकित हूं कि सरकार प्रदेश के किसानों को कहीं इस योजना से वंचित ही न रख दें. उन्होंने कहा कि डाटा न होने के कारण प्रदेश के किसानों के 1600 करोड़ रुपए अटके हुए हैं, ये राशि 31 मार्च तक उनके खाते में जमा होनी है.
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने दो पन्नों का पत्र मुख्यमंत्री कमलनाथ को लिखा है. उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 31 मार्च तक किसानों के खातों में  2 हजार रुप की राशि ट्रांसफर होना है, मगर मुझे यह जानकारी दुख हुआ कि मध्यप्रदेश सरकार की उदासीनता,  लखर प्रशासनिक व्यवस्था के कारण आज तक प्रदेश के सीमान्त एवं लघु कृषकों का डाटा, केन्द्र सरकार को भेजा नहीं नहीं गया है.  उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि निरंतर मात्र तबादलों के खेल में लगी कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के किसानों को केन्द्र सरकार से सीधे प्राप्त होने वाली उनकी सम्मान निधि की राशि से वंचित रखा है. चौहान ने पत्र में लिखा है कि सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों का डाटा न दिए जाने के चलते 1600 करोड़ रुपए अटके हुए हैं, ये राशि 31 मार्च तक उनके खातों में जमा होनी है.
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के 80 लाख किसानों को इस वर्ष में कुल 4800 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त होना है, यदि आपकी सरकार किसान हितों की अनदेखी कर अपने आपसी झगड़ों, स्वार्थों में रत रही तो कहीं ऐसा न हो कि प्रदेश के किसान को उनकी सम्मान निधि की राशि प्राप्त ही न हो. उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों ें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों को मिल गया है, उनके खातों में यह राशि पहुंच गई है, परन्तु अब तक इस योजना के प्रति मध्यप्रदेश से उदासीनता दिखाई है उससे मैं आशंकित हूं कि प्रदेश के किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा भी या नहीं.

बच्चों की अपहरण के बाद हत्या की सीबीआई जांच कराएं
पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री से  एक अन्य लिखे पत्र के माध्यम से मांग की है कि सतना जिले के चित्रकूट में श्रेयांश और प्रेयांश दो बच्चों के अपहरण के बाद की गई हत्या के मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए. उन्होंने पत्र में लिखा कि ब्रजेश रावत एवं उनका परिवार भी घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहा है. चौहान ने मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया है कि वे पीड़ित परिवार की भावना को देखते हुए सीबीआई से इस मामले की जांच कराने के संबंध में कदम उठाएं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें