आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश ने 64 सदस्यीय नई राज्य कार्यकारिणी की घोषणा की है. अलोक अग्रवाल की अध्यक्षता में बनी इस कार्यकारिणी में 3 उपाध्यक्ष, 3 संगठन मंत्री, 6 संगठन सचिवों सहित अनेक पदाधिकारियों शामिल हैं.
आम आदमी पार्टी की बैठक में राज्य की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है. साथ ही कार्यकारिणी की पहली बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश के 3 हजार कार्यकर्ताओं को दिल्ली भेजने का फैसला लिया है. बैठक में कहा गया कि इस चुनाव में देश के लोकतंत्र को खत्म कर रही मोदी-शाह की जोड़ी हटाना सबसे बड़ी आवश्यकता है. अत: मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी भाजपा प्रत्याशी को हराने वाले सबसे ताकतवर उम्मीदवार का समर्थन करेगी.
बैठक में फैसला लिया गया कि प्रदेश में आने वाले नगरीय निकाय व् पंचायत चुनावों को पूरे प्रदेश में पूरी ताकत से लड़ा जाएगा. इसके अलावा आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में लोक सभा चुनाव नहीं लड़ेगी और अपनी पूरी ताकत दिल्ली में राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल के नेत्रत्व में लडेÞ जा रहे लोक सभा चुनाव में लगाई जाएगी. इस हेतु प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 3000 कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे.
दिल्ली लोकसभा चुनाव अभियान समिति का भी गठन किया गया. समिति में आलोक अग्रवाल (अध्यक्ष), अमित भटनागर पदस्थ किया है. इसके अलावा एक पोलिटिकल अफेयर्स समिति का गठन किया गया, जिसमें आलोक अग्रवाल, अमित भटनागर, परिणीता राजे, रानी अग्रवाल, युवराज सिंह, हिमांशु कुलश्रेष्ठ, पंकज सिंह, इंद्र विक्रम सिंह, मुकेश जायसवाल, आई ए खान, सोमिल शर्मा, जीतेन्द्र चौरसिया, प्रकाश डीकोस्टा, मुकेश उपाध्याय, बालेन्दु शुक्ला को पदस्थ किया है.
राज्य अनुशासन समिति में इंद्र विक्रम सिंह, एड आई ए खान (सचिव), एडवोकेट साधना पाठक को पदाधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा प्रदेश सचिव सोशल मीडिया सतीश राय को, प्रदेश सह सचिव सोशल मीडिया शादाब खान, प्रदेश सचिव यूथ विंग आनंद मिश्रा को पदस्थ किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें