चौकीदार शब्द देशवासियों के लिए सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक बन गया है. कांग्रेस पार्टी समेत विपक्षी दलों ने देश के चैकीदार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ दुष्प्रचार किया और चौकीदार को अपमानित करने वाली भाषा का प्रयोग किया, तो देश का जनमानस कांग्रेस के खिलाफ उठ खड़ा हुआ है.यह बात भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष व मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने सतना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही. उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अभियान से जुड़कर आज हर कोई अपने को चैकीदार मान रहा है. उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 16 मार्च को मैं भी चौकीदार अभियान की शुरूआत की थी. उन्होंने चौकीदार शब्द को परिभाषित करते हुए कहा था कि आज हर कोई जो गरीबी, भ्रष्टाचार, गंदगी, आतंकवाद और सामाजिक बुराईयों से लड़ रहा है, वह चौकीदार है. जो देश के प्रगति के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है वह चौकीदार है. उपाध्याय ने कहा कि सोशल मीडिया पर लोग मैं भी चौकीदार का समर्थन कर रहे हैं. यह अभियान जन आंदोलन बन चुका है. मैं भी चौकीदार इस हैशटेग को अब तक 30 लाख बार ट्वीट किया गया और 1,680 करोड़ इम्प्रेशंस हुए हैं.
उजागर हुआ कांग्रेस की प्रदेश सरकार का झूठ
उपाध्याय ने कहा कि शांति का टापू कहा जाने वाला मध्यप्रदेश कांग्रेस सरकार आने के बाद से अपराधिक गतिविधियों के लिए जाना जाने लगा है. सतना जिले में मासूम बच्चों का अपहरण और हत्या हुई. चोरी, डकैती की घटनाएं बढ़ी हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वो लोग जिन्होंने गरीबों को अंत्येष्टि में दी जाने वाली सहायता राशि बंद कर दी, प्रदेश में सम्बल योजना बंद कर दी, किसानों से ऋण माफी के नाम पर छल किया, वो अब गरीबी हटाओ का नारा देकर 72 हजार देने का चुनावी सिगुफा फैला रहे हैं. उनहोंने कहा कि कांग्रेस का झूठ बेनकाब हो चुका है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें