सोमवार, 18 मार्च 2019

मैं भी चौकीदार का युवा बनवा रहे टैटू

भोपाल के मशहूर टैटू आर्टिस्ट हरिश नाथानी ने  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के समर्थन में चल रही मुहिम ‘मैं भी चैकीदार’  में सामिल होते हुए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के समर्थन में टेटू अभियान  न्यू मार्केट में प्रारंभ किया. यह अभियान 7 दिनों तक नि:शुल्क चलाया जाएगा. इस अभियान में भाग लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश वार्ताकार दुर्गेश केशवानी,  महेश शर्मा एवं भाजपा नेता  राजेश जोधवानी सहित सैकड़ो  युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्थन में अपने-अपने हाथों में ‘मैं भी हूं चैकीदार’ का टेटू बनवाकर प्रधानमंत्री का समर्थन किया.
इस अभियान से जुड़े टैटू आर्टिस्ट हैरी ने लोकसभा चुनाव तक 'मैं भी चौकीदार हूं,' अभियान के साथ प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर का टैटू मुफ्त बनाने का फैसला किया है. इस अभियान के पहले दिन बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ पर मैं हूं चौकीदार गुदवा कर नरेंद्र मोदी के अभियान का समर्थन किया. भाजपा समर्थकों ने अब टैटू के जरिए युवाओं को लुभाने का प्रयास शुरू कर दिया है.
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी के चौकीदार चोर है के नारे को हवा देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपना नाम बदलकर चौकीदार नरेंद्र मोदी कर लिया है. प्रधानमंत्री मोदी के मैं चौकीदार हूं की तर्ज पर अब भाजपा के तमाम छोटे-बड़े नेताओं में चौकीदार बनने की होड़ शुरू हो गई है. राजधानी भोपाल में भी भाजपा के बड़े नेताओं ने 'मैं भी चौकीदार हूं,' अभियान शुरू किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें