भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने रविवार को सागर जिले के देवरी में विजय संकल्प अभियान में पहुंचकर कांग्रेस सरकार के फरेब और झूठी कर्जमाफी से जनता को अवगत कराया. जनसभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि देश की सीमाएं मजबूत हों, देश भ्रष्टाचार मुक्त हों और युवाओं का भविष्य मजबूत हो इसके लिए हमें देश में फिर से नरेंद्र मोदी की सरकार बनाना है.
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि विपक्ष सत्ता के लालच में इतना गिर चुका है कि वह आतंकवाद के गंदे नाले में डुबकी लगा रहा है. धिक्कार है ऐसे कांग्रेस नेताओं पर जो सैन्य कार्यवाही के सबूत मांग रहे है. सिंह ने कहा कि आतंकवाद देश ही नहीं दुनिया के लिए एक नासूर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस नासूर पर नकेल कसने का काम किया है. उन्होंने कहा कि वर्षों तक हम विपक्ष में रहे लेकिन जब देश के सम्मान और स्वाभिमान की बात आती तब भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता सरकार के साथ खड़ा रहता. लेकिन आज परिस्थितियां विपरीत हैं. कांग्रेस के नेता सत्ता के लालच में इतने अंधे हो चुके हैं कि देश की सेना के ऊपर प्रश्नचिन्ह खड़े करने में भी गुरेज नहीं करते.
कमलनाथ सरकार आते ही अपराधियों का गढ़ बना प्रदेश
मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि प्रदेश में कमलनाथ सरकार आते ही वक्त बदल गया है. शांति का टापू मध्यप्रदेश अब अपराधियों का गढ बन चुका है. उन्होंने कहा कि उद्योगपति कमलनाथ के राज में ट्रांसफर और अपहरण उद्योग जमकर फलफूल रहा है. प्रदेश के नौनिहाल के हो रहे अपहरण से माता-पिता में भय का माहौल है. नेता प्रतिपक्ष ने चित्रकूट और सतना की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार गंभीर घटनाओं पर भी मौन साधे हुए है. पुलिस को बचाने के लिए सरकार जांच आदेश तक बदल देती है. उन्होंने कहा कि यह सरकार लुटेरों की सरकार किसानों और गरीबों को लूटने वाली सरकार है. कर्ज माफी को वादा खिलाफी कहते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने किसानों को कर्जमाफी का वचन दिया, लेकिन सत्ता में आकर भी वचन निभाने के बजाय किसानों को धोखा दिया. उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के नाम पर मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ नौजवानों को पशु हांकने और बैंड बजाने के लिए योजनाएं बना रहे है. उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस को करारा जवाब देकर उसका बैंड बजा देगा.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें