भारतीय जनता पार्टी ने जबलपुर पुलिस अधीक्षक के एक विवाह समारोह में प्रदेश सरकार के मंत्री लखन घनघोरिया के साथ नाचने की शिकायत निर्वाचन आयोग से की है. पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी शिकायत के साथ पुलिस अधीक्षक और मंत्री का वीडियो भी निर्वाचन आयोग को सौंपा है. पार्टी ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए एसपी को तत्काल हटाने की मांग आयोग से की है.
जबलपुर के पुलिस अधीक्षक अमित सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ. इस वीडियो में पुलिस अधीक्षक प्रदेश सरकार के मंत्री लखन घनघोरिया का हाथ पकड़कर एक विवाह समारोह में डांस कर रहे हैं. इस संबंध में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचकर आयोग से जबलपुर एसपी को हटाने की मांग की. पार्टी की ओर से निर्वाचन आयोग को दी गई शिकायत में कहा गया है कि जबलपुर पुलिस अधीक्षक अमित सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया, मीडिया में चल रहा है. इस वीडियो में वो मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जबलपुर पूर्व के विधायक लखनसिंह घनघोरिया के साथ नाच रहे हैं. शिकायत में कहा गया है कि एक आई.पी.एस.के द्वारा इस प्रकार से मंत्री के साथ नृत्य करने से मंत्री के साथ उनकी नजदीकियां स्पष्ट रूप से नजर आ रही है.
आयोग को की गई शिकायत में कहा गया है कि विगत विधानसभा चुनाव 2018 में जबलपुर पूर्व के भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों पर बड़ी संख्या में झूठे मामले दर्ज किये गये थे. उन मामलों में ऐसी धाराएं लगायी गई थीं, जिनका अपराध प्रमाणित ही नहीं होता और ना ही उन धाराओं का अपराध घटित होना पाया गया. पूरे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को लाभ पहुंचाने की दृष्टि से पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के विरूद्ध अपने अधिकार क्षेत्र से उपर उठकर कार्य किया गया. शिकायत में कहा गया है कि जबलपुर पुलिस अधीक्षक का सार्वजनिक जीवन में यह कृत्य आगामी निर्वाचन की स्वच्छता और पारदर्शिता को निश्चित ही प्रभावित करेगा.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें