सतना जिले में बिगड़ी कानून व्यवस्था और अपहरण की हुई वारदातों के बाद आज राज्य शासन ने सतना जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर को हटा दिया है. गौर की शिकायत कांग्रेस नेताओं ने भी चुनाव आयोग से की थी.
सतना में बिगड़ी कानून व्यवस्था और अपहरण की हुई घटनाओं को लेकर गौर का तबादला किए जाने के कयास तो लंबे समय से लग रहे थे, मगर आचार संहिता लगने के चलते उनका तबादला रुक गया था. बीते दिनों कांग्रेस नेताओं ने राज्य निर्वाचन आयोग को शिकायत कर कहा था कि सतना में बिगड़ी कानून व्यवस्था के चलते निष्पक्ष चुनाव नहीं कराए जा सकेंगे. कांग्रेस नेताओं की इस शिकायत के बाद आयोग के निर्देश पर आज राज्य शासन ने सतना पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह गौर को हटाकर सहाकय पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया है. वहीं उनके स्थान पर सहायक पुलिस महानिरीक्षक सायबर पुलिस मुख्यालय रियाज इकबाल को सतना का पुलिस अधीक्षक बनाया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें