मंगलवार, 5 मार्च 2019

शिवराज ने दिग्विजय का किया विरोध, कमलनाथ ने सामने आने चाहिए चित्र

शिवराज सिंह 
कांग्रेस के महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा एयर स्ट्राइक का लेकर मांगे गए सबूत पर सियासत और गरमा गई है. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सिंह पर पलटवार करते हुए मोदी के विरोध में लोग अंधे हो गए हैं, ये लोग भारत माता का विरोध कर रहे हैंं. वहीं सिंह के समर्थन में प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ आ गए हैं. कमलनाथ ने कहा कि एयर स्ट्राइक के बारे में सब जान गए हैं, इसमें कुछ छिपा नहीं है.  एयर स्ट्राइक के चित्र सबके सामने आने चाहिए. 
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज मंगलवार को एयर स्ट्राइक को लेकर फिर ट्वीट किया जिसे लेकर फिर सियासत गर्मा उठी. भाजपा ने उसका विरोध तेज कर दिया.  सिंह ने ट्वीट कर यह फिर आतंकियों की संख्या पर सवाल उठाए. इस पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि सेना के पराक्रम पर सवाल खड़े करना उसके म

नोबल को गिराने जैसे है. ये ठीक नहीं है. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि सारा देश गर्व से भरा है. पहली बार ऐसा हुआ है, जब एलओसी पार करके आतंकियों के कैंप उड़ाए हैं. कुछ लोग को ये भी पसंद नहीं आ रहा है. प्रधानमंत्री मोदी का मान स्वाभाविक रुप से बढ़ा है,  जिसे देखकर मोदी विरोध में ये लोग इतने अंधे हो गए हैं कि भारत माता का ही विरोध करने लगे है.
                कमलनाथ
 

कमलनाथ ने आज राजधानी में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 'जो एयर स्ट्राइक है, उसको जो रूप- स्वरूप दिया गया, ये जनता को बताना चाहिए. इसके चित्र सामने आने चाहिए. सोमवार को भारतीय वायु सेना के चीफ ने कहा है कि हम तो टारगेट पर जाते हैं, वहां क्या था? क्या नहीं था? क्या हुआ? उससे मतलब नहीं है हमें.' कमलनाथ ने कहा है कि केंद्र को एयर स्ट्राइक की तस्वीरों को सार्वजनिक करना चाहिए.  मुख्यमंत्री ने कहा कि एयर चीफ ने मीडिया को बताया है कि हमारा काम सिर्फ टार्गेट पर जाना है. वहां कौन-कौन था और क्या हुआ उससे हमें कोई मतलब नहीं. ऐसे में केंद्र सरकार को स्ट्राइक से जुड़ी तस्वीरों को सार्वजनिक करना चाहिए.  वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने भी एयर स्ट्राइक पर इसी तरह के सवाल उठाए हैं. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें