![]() |
| कमल नाथ |
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक चैनल के कार्यक्रम में कहा कि 1971 में पाकिस्तान युद्ध में कैसे जांबाज भारतीय सेना ने पाकिस्तान के जवानों को कैद कर युद्ध बंदी बनाया था. उन्होंने कहा कि पूरे देश को भारतीय सेना और हमारे जवानों पर गर्व है. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा माहौल बनाना और इस माहौल से राष्ट्रवाद को जोड़ना जनता को गुमराह करना है. उन्होंने कहा की मोदी और भाजपा कांग्रेस और जनता को राष्ट्रवाद नहीं सिखाए. उन्होंने पूछा कि क्या भाजपा के पास कोई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है? कांग्रेस के पूर्वज नेताओं ने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी. भाजपा में कोई बलिदानी नहीं हुआ है.
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस की सरकार के 70 दिन, पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के 15 साल और मोदी सरकार के 5 साल का हिसाब लोकसभा चुनाव का मुख्य एजेंडा होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार वचन निभाने वाली सरकार है. घोषणाओं और विज्ञापन की सरकार नहीं है. जनता को जो वचन दिया उसे पूरा कर रहे हैं. शुरूआत से अब तक छोटे से अंतराल में जो किया उसका हिसाब देने को तैयार है लेकिन मोदी जी और शिवराज सिंह भी जनता को हिसाब दें. महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखते हुए कमल नाथ ने कहा कि समाज की कमजोरी रही कि महिलाओं को मातहत की भूमिका में रखा गया. आज महिलाएं आगे आ रही हैं. उन्हें सहयोग देने की जरुरत है. महिलाओं के स्व-सहायता समूह इसका उदाहरण है. इन्हें सहायता देकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है. अब महिला स्व-सहायता समूह आंदोलन बन रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें