मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि हम मध्यप्रदेश में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगे. इसके लिए निवेश लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे.
मुख्यमंत्री ने यह बात आज खण्डवा जिले के दोंगलिया में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में कही. इस अवसर पर उन्होंने श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के द्वितीय चरण के सुपर क्रिटिकल तकनीक पर आधारित 660-660 मेगावाट क्षमता की दो इकाइयों का लोकार्पण किया. इस दौरान मंत्री तुलसी सिलावट, प्रियव्रत सिंह, सचिन यादव भी मौजूद रहे.
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में रोजगार के मौके लाएंगे और निवेश लाने के लिए ठोस प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार पर विश्वास करके इन पैंसठ दिनों में कई उद्योगपति आये और मध्यप्रदेश में अपनी व्यावसायिक इकाई लगाने की मंशा जाहिर की है. उन्होंने कहा कि सरकार को शपथ लिए आज पैंसठ दिन हुए हैं. हमने इन पैंसठ दिनों में लगातार मध्यप्रदेश की जनता के लिए पल-पल काम करके हमारा हर वादा पूरा किया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के 70 प्रतिशत लोगों का जीवन कृषि से जुड़ा है. इतने बड़े क्षेत्र के लिए काम करना चुनौती भरा है. हमने इस चुनौती स्वीकार किया है. हम किसानों के ऋण माफी के साथ, कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए कृषि-नीति बनाकर कृषक का जीवन खुशहाल बनाकर ही दम लेंगे. हम कृषि क्रांति लाएंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें