रविवार, 3 मार्च 2019

दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा करेगी बसपा

मध्यप्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही बसपा ने अब दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा का दौरा 10 मार्च से शुरु होगा. राज्य की 9 सीटों पर बसपा का फोकस है और यहां पर उसका संगठन पूरी ताकत के साथ मैदानी तैयारी में जुटा है.
मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से सपा के साथ गठबंधन कर बसपा 26 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. सपा प्रदेश में मात्र 3 सीटों टीकमगढ़, खजुराहो और बालाघाट पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी. बसपा ने अब तक प्रदेश में  सतना में अच्छेलाल कुशवाह और मुरैना में पूर्व सांसद रामलखन सिंंह को प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है. अब  बसपा का प्रदेश संगठन इन दिनों शेष 24 सीटों के लिए दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा की जाएगी. यह चर्चा बसपा के प्रदेश प्रभारी रामजी गौतम खुद करेंगे. दावेदारों से चर्चा के बाद लखनऊ में बसपा प्रमुख मायावती से चर्चा कर प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को बसपा अंजाम देगी. विधानसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम न मिलने के कारण बसपा इस बार ज्यादा मेहनत कर रही है.  बसपा को ग्वालियर-चंबल और विंध्य अंचल से ज्यादा उम्मीदें हैं. इनमें मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, दमोह, रीवा, सीधी और शहडोल लोकसभा सीटों पर विशेष फोकस कर रही है. इन सीटों पर वह ताकत के साथ मैदान में उतरने की बात कह रही है.
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष डीपी चौधरी ने बताया कि 10 मार्च को पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की  राजधानी में एक बैठक होगी.  इस बैठक में लोकसभा चुनाव के दावेदारों को भी बुलाया  गया है. पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामजी गौतम इस बैठक में दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे. साथ ही बैठक में पार्टी पदाधिकारी लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करेंगे. इसके अलावा पार्टी ने जिला संगठनों से चुनाव संबंधी फीडबैक मंगवाया गया है, उस पर भी बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा. इसके बाद शेष 24 सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी. उन्होंने कहा कि सत्ता संकल्प यात्रा हमने गांव-गांव तक निकाली इस यात्रा के दौरान हमने अपने संगठन को मजबूत किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें