रविवार, 17 मार्च 2019

सलमान को ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर भाजपा को आपत्ति

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सलमान खान का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की बात को लेकर विवाद तेज हो चला है. भाजपा ने तो इस मामले को लेकर चुनाव आयोग को शिकायत भी कर दी है. शिकायत कर भाजपा ने आयोग से कार्रवाई करने तक को कहा है.
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह बात कही थी कि फिल्म अभिनेता सलमान खान मेरे दोस्त हैं, वे मध्यप्रदेश में दिखाए देंगे. साथ ही उन्होंने यह कहा था कि सलमान प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर होंगे. कमलनाथ ने कहा था कि सलमान 1 से 18 अप्रैल तक मध्यप्रदेश में रहेंगे. वे पर्यटन के लिए कार्य करेंगे. कमलनाथ की इस घोषणा पर भाजपा को आपत्ति है. भाजपा ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग को एक शिकायत कर दी है. शिकायत में कहा गया है कि  प्रदेश सरकार द्वारा सलमान खान को आचार संहिता लगने के बाद प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. शिकायत के साथ भाजपा ने इंदौर से प्रकाशित एक अंग्रेजी दैनिक समाचार पत्र के 15 मार्च के उस अंक को भी लगाया है जिसमें यह खबर प्रकाशित की गई थी. भाजपा ने इस मामले को  आयोग से संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई करने की मांग की है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें