सोमवार, 4 मार्च 2019

11 को आ सकती है कांग्रेस की पहली सूची

मध्यप्रदेश कांग्रेस लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की पहली सूची 11 मार्च को जारी कर सकती है. कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की 7 तारीख को होने वाली बैठक में प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से अधिक से अधिक सीटों पर नाम तय किए जाने की बात सामने आ रही है.
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में सरकार बनने के बाद कांग्रेस ने अपना फोकस लोकसभा चुनाव पर रखा है. मुख्यमंत्री कमलनाथ इसके लिए लगातार नेताओं-कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्हें निर्देश दे रहे है. रविवार को ही कमलनाथ ने कार्यकतार्ओं को चेतावनी दी थी कि अगर वे लोकसभा चुनाव में बूथ हारते हैं तो मुख्यमंत्री निवास से कोई उम्मीद न रखें.  लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ही राज्य की कांग्रेस सरकार किसानों और युवाओं पर खासतौर पर फोकस कर रही है. किसान और युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाओं की घोषणाएं की जा रही हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें