दी जा रही ईव्हीएम और वीवीपीएट मशीन की जानकारीमध्यप्रदेश में इन दिनों चल रहे प्रणय पर्व भगोरिया में आदिवासी अपनी परंपरा का निर्वहन करते हुए मतदान कैसे किया जाए, यह भी सीख रहे हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ेके निर्देश पर कर्मचारियों द्वारा झाबुआ जिलें में जिन ग्रामों में यह पर्व मनाया जा रहा है, वहां पर आदिवासियों को मतदान कैसे करें इसकी जानकारी दी जा रही है. साथ ही ईव्हीएम और वीवीपीएट मशीन के बारे में बताया जा रहा है.
आगामी लोकसभा निर्वाचन 2019 में शतप्रतिशत मतदान हो इसलिए स्वीप गतिविधि अतर्गत झाबुआ जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रो में लगने वाले भगोरिया हाट बाजारों में स्टाल लगाकर ईवीएम एवं वीवीपेट मशीन का प्रदर्शन कर मतदाताओं को वोट डालने की प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है. भगोरिया हाट में पारम्परिक परिधान में सज धज कर आये ग्रामीणों ने झुले चकरी एवं कुल्फी का आनंद लिया एवं भगोरिया में निर्वाचन कार्यालय द्वारा लगाये गये स्टाल पर जाकर ईवीएम मशीन का बटन दबाकर वोट डालने की प्रक्रिया समझी.
मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में पिटोल, खरडू, थांदला, तारखेड़ी, बरवेट, एवं अंधारवाड के भगोरिया में आये ग्रामीणों को बताया गया कि मतदान प्रकोष्ठ मे प्रवेश करते समय पीठासीन अधिकारी बैलेट यूनिट को वोट डालने के लिए तैयार करेंगे. बैलेट यूनिट मे अपने पसंद के प्रत्याशी के नाम और चुनाव चिन्ह के सामने वाले नीले बटन को दबाना होगा. जिस प्रत्याशी को वोट दिया है उसके नाम, चुनाव चिन्ह के सामने वाली लाइट लाल जलेगी. प्रिंटर एक बैलेट पर्ची प्रिंट करेगा जिसमें पसंद के प्रत्याशी के सरल क्रमांक, नाम और चुनाव चिन्ह अंकित होगा. बैलेट पर्ची सात सेकण्ड के लिए दिखेगी उसके बाद कट कर प्रिंटर के ड्राप बाक्स मे गिर जाएगी और एक बीप की आवाज सुनाई देगी. प्रिंट पर्ची को ग्लास मे से देखा जा सकता है. बैलेट पर्ची नही दिखने एवं बीप की आवाज नही आने पर पीठासीन अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है.
वोटिंग मशीन पर ग्रामीणों ने ईव्हीएम मशीन में बटन दबाकर अपना वोट डाला एवं व्हीव्हीपीएटी मशीन से देखा कि उन्होने जिस प्रत्याशी को मत डाला है उसे ही उसका मत मिला है. भगोरिया हाट में नुक्कड नाटक दलो द्वारा पारंपरिक परिधान पहन कर नुक्कड नाटक के माध्यम से मतदान के महत्वपूर्ण को बताया गया. भगोरिया स्थल पर सेल्फी पांइट बनाया गया भगोरिया में आये ग्रामीणों ने सेल्फी खिचवाई और अपना फोटो देख कर आनंद की अनुभूति की. भगोरिया स्थल पर मतदाता जाकरूकता संबंधी होर्डिग लगाकर मतदान के लिये प्रेरित किया गया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें