मंगलवार, 5 मार्च 2019

दिग्विजय को बताया जैश-ए-मोहम्मद का महासचिव

दिग्विजय सिंह 
आंतकियों के ठिकाने पर भारतीय वायुसेना द्वारा की गई स्ट्राइक के बाद देश की राजनीति उफान पर है,विपक्ष को डर है कहीं इस हमले का भाजपा चुनाव में फायदा ना उठा ले तो वहीं भाजपा भी अपनी छाती ठोकने से बाज नहीं आ रही. विवादों में बने रहने के आदी हो चुके दिग्विजय सिंह को अब भाजपा ने जैश ए मोहम्मद का महासचिव बताया है.
दिग्विजय सिंह के पुलवामा को दुर्घटना बताने वाले ट्वीट पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने बयान देते हुए दिग्विजय को जैश-ए-मोहम्मद का महासचिव बताया है. रामेश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि 'जब-जब देश में आतंकी घटनाएं होती है दिग्विजय सिंह विरोधी रुख अख्तियार करते हैं. शर्मा ने उदाहरण देते हुए कहा कि 26/11 का हमला हुआ हो या बटला हाउस एनकाउंटर हुआ हो, ऐसा लगता है कि दिग्विजय कांग्रेस के महासचिव ना होकर जैश-ए-मोहम्मद के महासचिव हैं'.
 शर्मा ने कहा कि 'उनकी भारत सरकार से मांग है कि दिग्विजय के 10-12 साल के कार्यकलापों की जांच करें कि कहीं करक से इनके सम्बंध तो नहीं हैं . रामेश्वर शर्मा का कहना है कि दिग्विजय के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज हो और अगर राहुल गांधी दिग्विजय को पार्टी से नहीं निकालते तो साफ है कि उनकी पार्टी आतंकवाद का समर्थन करती है.
सहकारिता मंत्री ने कहा भाजपा देती है बम बनाने का प्रशिक्षण
सहकारिता मंत्री डा. गोविंद सिंह ने कहा है कि आपने आतंकियों को मार गिराया है, लेकिन हमें शंका है, आप सबूत दीजिए. मंत्री डा.  सिंह ने भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा ने रामेश्वर शर्मा को ऐसे बयानबाजी की ट्रेनिंग दी है. भाजपा ने उन्हें बम बनाना सिखाया है. उन्होंने  भाजपा पर सवाल दागते हुए पूछा है कि ऐसा एक भी कांग्रेस कार्यकर्ता बताइए जो बम बनाते पकड़ाया हो? अपने साथियों को मरवाने वाले कौन पकड़ाए हैं? पाकिस्तान और बीबीसी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि कोई नहीं मरा है और कोई मारा भी गया गया है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैसे गिन लिए? भाजपा यह चुनाव को मद्देनजर रखते हुए कर रही है.
उल्लेखनीय है कि रविवार को सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों को लेकर भाजपा धिक्कार दिवस मना रही थी. इस दौरान बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें