दिए जांच के आदेश, विभाग ने कहा गर्भवति होने की छिपाई बात
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में टीटी नगर स्टेडियम के होस्टल में रह रही एक खिलाड़ी बिन ब्याही मां बन गई. इसके बाद खेल विभाग हड़कंप गया. खेल विभाग ने इसे लेकर कहा कि खिलाड़ी ने अपने गर्भवती होने की बात को छिपाया है. इस मामले में पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने निष्पक्ष जांच की मांग की है. वहीं प्रमुख सचिव खेल अनिरुद्ध मुखर्जी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.
राजधानी के टीटी नगर स्टेडियम के हास्टल में रह रही एक सेलिंग खिलाड़ी के बिन ब्याही बच्चे की मां बनने की खबर के बाद खेल विभाग में हड़कंप मच गया. बताया जाता है कि खिलाड़ी 2008 में नेशनल खेल चुकी है. जिस खिलाड़ी ने बच्ची को जन्म दिया है वो मध्यप्रदेश के कटनी की रहने वाली है. माता-पिता की मौत के बाद वो भोपाल में टीटी नगर स्टेडियम में खेल अकादमी के होस्टल में रह रही थी. बताया जाता है कि प्रेक्टिश के दौरान खिलाड़ी को अचानक पेट में दर्द हुआ और उसे जयप्रकाश चिकित्सालय ले जाया गया. यहां पर उसने 6 माह की बच्ची को जन्म दिया. जन्म के बाद नवजात की मौत हो गई.
खेल विभाग के अधिकारियों का कहना हे कि कटनी में खिलाड़ी के नाना-नानी और एक बड़ी बहन रहती है. उसे एक एनजीओ ने अपने पास रखा और पढ़ाया था, इस दौरान उसे कयाकिंग की ट्रेनिंग देने के लिए भोपाल की सेलिंग एकेडमी लाया गया था. यहां भर्ती के दौरान ही उसकी मेडिकल जांच की गई थी. घटना के बाद खेल विभाग के होस्टल के संचालकों पर सवाल खड़े होने लगे हैं. 6 महीने तक कैसे उन्हें पता नहीं चला कि वह गर्भवती है. इस मामले को लेकर खेल विभाग के प्रमुख सचिव खेल अनिरुद्ध मुखर्जी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. वहीं पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि पूरे मामले की जांच निष्पक्ष की जानी चाहिए.
संचालक ने कहा गर्भवती होने की बात छिपाई खिलाड़ी ने
खेल संचालक एसएल थाउसेन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि खिलाड़ी का भर्ती के दौरान खिलाड़ी का मेडिकल टेस्ट हुआ था. इस दौरान वो छुट्टियों में अपने नाना-नानी से मिलने कटनी जाती रहती थी. इसी दौरान कटनी में खिलाड़ी का एक दोस्त से संबंध हुआ था. इस बीच खिलाड़ी ने गर्भवती होने की बात छिपाए रखी और प्रेक्टिस करती रही. खेल संचालक ने बताया कि हम खिलाड़ी की काउंसलिंग करवाएंगे. वो अब अपने नाना-नानी के साथ रहना चाहती है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें