लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा चलाए गए ‘मैं भी चौकीदार’ कैंपेन में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई भाजपा नेता भी अब चौकीदार बन गए हैं. उन्होंने अपने ट्वीटर एकांउट पर मैं चौकीदार जोड़ लिया है.
ट्वीटर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नया नाम मैं चौकीदार नरेन्द्र मोदी, अमित शाह का नया नाम चौकीदार अमित शाह के बाद मध्यप्रदेश के नेताओं में भी इस कैंपेन से जुड़ने का उत्साह काफी है. इसके चलते कामनमेंन के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी चौकीदार हो गए हैं. शिवराज सिंह के अलावा केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी अपना नाम बदल लिया है. ट्वीटर पर उन्होंने अब अपने नाम के आगे चौकीदार लिख दिया है.इसी तरह भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ा है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंंह ने भी अपने ट्वीटर अकांउट में अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ दिया है. प्रदेश के पूर्व मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने भी अपने ट्वीटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार लिखकर इस कैंपेन को आगे बढ़ाया है. उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक टिप्पणी भी की है जिसमें कहा है कि ‘मोदी जी के अभियान में मैं भी भागीदार हूं, हां^-हां-हां मैं भी चौकीदार हूं.’
मेंदोला को मोदी ने दी शुभकामना
भाजपा के ‘मैं चौकीदार कैंपेन’ से जुड़े मध्यप्रदेश के इंदौर से विधायक रमेश मेंदोला को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस कैंपेन से जुड़ने पर शुभाकामना भी दी. मोदी ने अपने शुभकामना देते हुए आभार जताया. प्रधानमंत्री के ट्वीट को मेंदोला ने रीटष्ट्वीट करते हुए लिखा कि 130 करोड़ देशवासियों की आकांक्षा के केन्द्र भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिला ये प्रतिसाद पूरे प्रदेश के मतदाताओं में उत्साह का संचार लाएगा.
मोदी पर कसा तंज
सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मैं चौकीदार कैंपेन पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि उल्टा चोर चौकीदार को डांटे, जिनके राज में भ्रष्टाचार का नया आयाम तय किए गए, अब वही ंरक्षा मंत्रालय का काम देख रहे हैं. मोदी के पीएमओ ने रक्षा मंत्रालय को अपने हाथ में लिया है. मेक इन इंडिया की पूरी पालिसी खारिज कर दी. राष्ट्र के खजाने की भी चाभी एक हाथ में दे दी और कहते हैं देश की चौकीदारी देंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें