![]() |
| दिग्विजय सिंह |
मंत्री अकील आज सीहोर जिला मुख्यालय दिग्विजय सिंह के चुनाव की रणनीति के तहत जायजा लेने पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा की और कांग्रेस के पक्ष में चुनाव प्रचार में जुटने को कहा. अकील ने कहा कि भाजपा तो इस बार भोपाल में मुंगेरीलाल के सपने देख रही है. उन्होंने कहा कि दिग्विजय के खिलाफ भाजपा में कोई चेहरा नहीं है, इस वजह उनके तोते उड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि इस बार इस सीट पर भाजपा को जीत नहीं मिल रही है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह के खिलाफ खुद नरेन्द्र मोदी या फिर अमित शाह को भोपाल से चुनाव लड़ना चाहिए, उन्हें भी हार का सामना करना पड़ेगा.
यहां उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से मंत्री आरिफ अकील, पी.सी.शर्मा और विधायक आरिफ मसूद सहित कांग्रेस नेताओं ने सक्रियता बढ़ा दी है. इसके अलावा दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धनसिंह खुद भोपाल में सक्रिय हो गए हैं.
संजर का भी मुकाबला नहीं कर पाएंगे दिग्विजय
केन्द्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि भोपाल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह वर्तमान सांसद आलोक संजर से भी नहीं जीत पाएंगे. उमाभारती ने आज ट्वीट कर कहा कि मैंने देखा कि दिग्विजय सिंह मोदी को चुनौती दे रहे हैं. यह बात हास्यापद है. वह जब मुख्यमंत्री थे तब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह सतना से बसपा के कुशवाह से हारे थे, फिर उसके बाद होशंगाबाद से भाजपा के सरताज सिंह से चुनाव हारे थे. जब दिग्विजय सिंह और अर्जुन सिंह मिलकर के कुशवाह और सरताज का मुकाबला नहीं कर पाए तो यहां आलोक संजर का मुकाबला दिगिवजय कैसे कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि दिग्विजय को हराने के लिए पार्टी को किसी को भेजने की जरुरत नहीं है. भोपाल सीट पर तो भाजपा का साधारण कार्यकर्ता ही काफी है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें