अनीता बाई की आंखो से आंसू थम नहीं रहे थे.मगर ये खुशी के आंसू थे.लगभग दो घंटे से अपने जिगर के टुकड़े समान एक वर्षीय बेटे को खोजते-खोजते वह थक चुकी थी.हबीबगंज थाना की पुलिस ने अनीता को बिछड़े बेटे से मिला दिया.
वाकया यूं है कि मंगलवार को दोपहर बाद करीबन 2:30 बजे हबीबगंज थाने की एफआरव्ही-06 को सूचना मिली की ईश्वर नगर झुग्गी में लगभग एक वर्षीय बच्चा रोते-बिलखते भटक रहा है.यह बच्चा कुछ बोल भी नही पा रहा था. एफ.आर.वी.पुलिस स्टॉफ सूचना देने वाले व्यक्ति द्वारा बताये गये पते पर तत्काल पहुंचा और बच्चे को अपने संरक्षण में ले लिया. पुलिस टीम में शामिल आरक्षक रामगोपाल, वाहन चालक दीपक सेन एवं चार्ली 3-1 के आरक्षक नरेन्द्र, आरक्षक बडे़भाई बड़ी देर तक ईश्वर नगर सहित अन्य समीपवर्ती बस्तियों में बच्चे के माता-पिता व घर की तलाश की. पुलिस टीम सांई बाबा नगर में जब लोगों से बच्?चे के परिजनों के बारे में पूछताछ कर रही थी उसी दौरान एक घबराई हुई महिला वहां पहुंची.उसका कहना था मेरा बेटा घर के सामने खेल रहा था,शायद किसी के पीछे-पीछे चला गया है.
अनीता नाम की इस महिला ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा घर से कहीं चला गया है.अच्छी तरह संतुष्ट होने के बाद पुलिस टीम ने बच्चे से अनीता को मिलवाया.बच्चा अपनी मां के सीने से लिपट गया और प्रेम व वात्सल्य की धारा बह उठी. पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद झुग्गी सांई बाबा नगर निवासी अनीता को बच्चा सौंप दिया.अनिता बाई पुलिस का शुक्रिया अदा करते नहीं थक रही थी. अनीता का कहना था पुलिस अपराधियों को ही नहीं पकड़ती बिछड़ो को भी मिलाती.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें