सोमवार, 18 मार्च 2019

दिग्विजय सिंह ने इसलिए कमलनाथ को कहा थैंक्स

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा कठिन सीट पर चुनाव लड़ने का आग्रह किए जाने पर थैंक्स कहा है. सिह ने आज ट्वीट कर कहा कि जिन्होंने कांग्रेस की कमजोर सीटों पर लड़ने का आमंत्रण दिया, उन्होंने मुझे इस लायक समझा, मैं उनका आभारी हूं.
दिग्विजय सिंह ने लिखा कि धन्यवाद कमल नाथजी को जिन्होंने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमजोर सीटों पर लड़ने का आमंत्रण दिया. उन्होंने मुझे इस लायक समझा मैं उनका आभारी हूं.  दिग्विजय सिंह ने एक और ट्वीट में लिखा कि 'मैं राघौगढ़ की जनता की कृपा से 77 की जनता पार्टी लहर में भी लड़कर जीतकर आया था, चुनौतियों को स्वीकार करना मेरी आदत है जहां से भी मेरे नेता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कहेंगे मैं लोकसभा चुनाव लड़ने तैयार हूं. नर्मदे हर.
उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह की लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों से बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा था कि दिग्विजय सिंह खुद तय करें उन्हें कहां से लड़ना है. कमलनाथ ने ये भी कहा है कि उन्होंने दिग्विजय सिंह से प्रदेश की सबसे कठिन सीट से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है. ऐसी 3 से 4 सीटें है जो कांग्रेस ने 30 सालों से नहीं जीती है... कमलनाथ की इसी सलाह और आग्रह के लिए दिग्विजय सिंह ने उन्हें धन्यवाद दिया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें