शुक्रवार, 15 मार्च 2019

रतिराम बंसल टीकमगढ़ से सपा के प्रत्याशी घोषित

समाजवादी पार्टी ने टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया है. सपा ने यहां पर रतिराम बंसल को मैदान में उतारा है.
समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश में तीन सीटों खजुराहो, टीकमगढ़ और बालाघाट पर बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है. पार्टी ने आज टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए रतिराम बंसल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. सपा को अब दो स्थानों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी है.  उल्लेखनीय है कि  2014 के लोकसभा चुनावों में टीकमगढ़ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डा. वीरेंद्र कुमार जीते थे. इस चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अंबेश कुमारी अहीरवार को टिकट दिया था, जिन्हें 47, 497 वोट प्राप्त हुए थे. 2014 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, हालांकि उसके किसी प्रत्याशी की जीत नहीं हुई थी. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें