शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2023

मध्य प्रदेश की जनता भाजपा को देगी विश्वासघात की सजा

कमलनाथ ने किया भाजपा पर हमला

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज फिर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जनता इस बार भाजपा को हराकर मध्यप्रदेश की गई पीढ़ियों के साथ किए गए विश्वासघात की सजा देगी। 

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रोजाना भाजपा और सरकार पर हमले कर रहे हैं। इसके तहत आज फिर उन्होंने सरकार के 18 साल के कार्यकाल को लेकर हमला बोला है और अब तक के कार्यकाल में भाजपा द्वारा जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप भी लगाया है। कमलनाथ ने कहा कि भाजपा मध्यप्रदेश में 18 साल के अपने शासनकाल में दोषी है। उन्होंने कहा कि  युवाओं के भविष्य पर आघात की, ग़रीबों-महिलाओं पर बढ़ते प्रहार की, आदिवासियों-एससी पर अत्याचार की, नौकरी-ठेकों व हर काम में भ्रष्टाचार की, घटती मज़दूरी व नुक़सान उठाती पैदावार की, पिछड़ों व दलितों का हक़ मारने के अपराध की, कन्याओं से अपराध और अनाचार की, खेती, कारोबार, शिक्षा, स्वास्थ्य के चौपट राज की, मां नर्मदा व अन्य मां तुल्य नदियों की लूट की, गौ माता से आसरा और जीवन छीनने की, कर्मचारियों के भविष्य को समाप्त करने की, मध्यप्रदेश की उज्ज्वल पहचान को कलंकित करने की दोशी है। कमलनाथ ने कहा कि जनता भाजपा को हराकर मध्यप्रदेश की कई पीढ़ियों से किये गये विश्वासघात की सज़ा देगी और महंगाई, बेरोज़गारी व भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए अपने एक-एक वोट से कांग्रेस की ही सरकार लाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा का समय पूरा हुआ। 

झूठ के बाजार में खोए शिवराज

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मध्य प्रदेश की बेटियों से होते, लगातार दुराचार और दरिंदगी पर..“झूठ के बाज़ार“ में खोए शिवराज। प्रधानमंत्री मोदी और चुनाव बचाने के लिए दिल्ली से उतारे गए केंद्रीय मंत्री, सांसद सब “चुप“ हैं। बेटियों को सुरक्षा देना तो दूर, सबके सब, बस अपनी अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। नतीजा-मध्य प्रदेश की बेटियों की “भयानक पीड़ा और चीखों“ को सुनने वाला ’सरकार’ में कोई नहीं। उन्होंने कहा कि  राजधानी भोपाल के अवधपुरी में एक अनाथ युवती को बंधक बनाकर, दरिंदा चार दिन तक बलात्कार करता रहा। भोपाल के ही मिसरोद क्षेत्र में 13 साल की स्कूल जा रही बच्ची को एक दरिंदा सरेराह डरा-धमका कर, होटल में ले जाकर बलात्कार करता है। राजधानी में भी शिवराज सरकार को, बेटियों से हैवानियत करते बेखौफ दरिदों के जघन्य अपराधों की कोई खबर ही नहीं लगती। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही हार मान चुकी शिवराज सरकार..अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ें, प्रदेश की बेटियों की “अस्मिता और सुरक्षा“ के लिए “कलंक“ बन गई है। 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें