रविवार, 3 दिसंबर 2023

भाई ने भाई को, भतीजे ने चाचा को हराया

बहु हारी जेठ से, समधन को भी मिली समधी से हार


भोपाल। विधानसभा चुनाव के चौंकाने वाले परिणामों में इस बार अपनों को अपनों से भी टक्कर मिली है। इन परिणामों में कहीं पर जेठ ने बहू, चाचा ने भतीजे और कहीं पर भाई ने भाई को भी चुनाव हराया है।
प्रदेश में आधा दर्जन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के सामने उनके अपने ही परिजन मैदान में उतरे थे। आज जब चुनाव परिणाम सामने आया तो कई रिश्तेदार हारते नजर आए। कहीं पर सीधा मुकाबला रहा तो कहीं पर अपने रिश्तेदार तीसरे और चौथे स्थान पर नजर आए। प्रदेश की नर्मदापुरम सीट पर भाजपा के डा सीताशरण शर्मा ने अपने भाई और कांग्रेस प्रत्याशी गिरजाशंकर शर्मा को हराया। वहीं विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम अपने भतीजे और कांग्रेस प्रत्याशी पद्मेश गौतम को चुनाव हराने में कामयाब रहे। इसी तरह सागर में भाजपा के शैलेंद्र जैन अपने बहू कांग्रेस प्रत्याशी निधि सुनील जैन को हराकर चुनाव जीते। इसी तरह टिमरनी में भाजपा के संजय शाह को उनके अपने सगे भतीजे अभिजीत शाह को चुनाव में हराया। जबकि डबरा विधानसभा सीट से इमरती देवी अपने समधी सुरेश राजे से एक बार फिर चुनाव हार गई।  
भतीजे ने हराया चाचा को
कांग्रेस के मजबूत गढ़ भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट पर प्रदेश के दोनों दलों की नजरें टिकी थी। इस सीट पर लंबे समय से विधायक आरिफ अकील का कब्जा रहा है। कांग्रेस की गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर इस बार आरिफ अकील के अस्वस्थ होने के चलते उनके बेटे आतिफ अकील को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया। इसके विरोध में आरिफ के भाई और आतिफ के सके चाचा आमिर अकील निर्दलीय मैदान में उतर गए थे। आज जब परिणाम सामने आया तो भतीजा, चाचा को हराने में कामयाब रहा।
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें