शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023

छिंदवाड़ा के बाद राघोगढ़ में गरजे शिवराज


लोकसभा की तैयारी में जुटे, कहा कमलनाथ, दिग्विजय के अहंकार के कारण हारी कांग्रेस

भोपाल। प्रदेश में भाजपा एक तरफ मुख्यमंत्री का चेहरा तलाश रही है, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा के बाद आज वे दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ पहुंचे और जमकर गरजे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की हार के लिए कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का अहंकार बड़ा कारण है। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज फिर लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए मैदानी सक्रियता बढ़ाते दिखाई दिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा से उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए अभियान की ष्शुरूआत की। इसके बाद ष्श्योपुर पहुंचे और आज उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ पहुंचकर कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा एक सीट से चूक गई थी, इस बार पूरी 29 की 29 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य भाजपा का है। इसके लिए अभी से तैयारियों में जुटा जाए। मैं मिशन 29 को लेकर निकला हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गले में 29 कमल की माला डालनी है, इसके लिए 230 विधानसभा जीतना जरूरी है। 

जो राघोगढ़ को जागीर मानते थे, उन्हें जनता ने हरा दिया

राघोगढ़ को जो अपनी जागीर मानते थे, पहले 60 हजार वोटों से जीतते थे, उनको जनता ने बता दिया है। राघोगढ़ की जनता से जो प्यार दिया है, आपके विश्वास को टूटने नहीं देंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कांग्रेस की हार को लेकर कहा कि कांग्रेस की हार के पीछे कमलनाथ और दिग्विजय सिंह का अहंकार बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस को मिली हार से ये इतने उत्साहित थे कि प्रदेश में भी कांग्रेस की जीत मान बैठे। यही आत्मविश्वास उनके लिए घातक साबित हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक मध्यप्रदेश में राज किया, ये राघोगढ़ और मध्यप्रदेश को गड्ढों का प्रदेश बनाने के अपराधी हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें