शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023

विधानसभा पहुंचे प्रहलाद पटेल, पूरी की कागजी कार्यवाही

भोपाल। नरसिंहपुर से विधायक निर्वाचित होने के बाद आज गुरूवार को पहली बार प्रहलाद पटेल विधानसभा पहुंचे। उन्होंने विधानसभा में प्रमुख सचिव एपी सिंह से मुलाकात की और विधायक निर्वाचित होने के बाद की कागजी कार्यवाही पूरी की। 

नरसिंहपुर से विधायक प्रहलाद पटेल आज गुरूवार की सुबह विधानसभा पहुंचे। उन्होंने विधायक निर्वाचित होने के बाद की कागजी कार्यवाही को पूरा किया। विधानसभा प्रमुख सचिव एपी सिंह ने उनका डॉक्यूमेंटेशन करवाया। पटेल केन्द्रीय मंत्री पद और सांसद पद से इस्तीफा देने के बाद आज विधानसभा पहुंचे थे। उनका नाम भी मुख्मयंत्री पद के दावेदारों में से एक है। इसे लेकर पटेल ने कुछ बोले नहीं, बल्कि मीडिया को इसके लिए धन्यवाद देते हुए आगे बढ़ गए। इसके पहले उन्होंने लोकसभा से विधानसभा आने को लेकर उन्होंने कहा कि कोई सदन छोटा या बड़ा नहीं होता। सिर्फ संख्या बल और नियमों का फर्क होता है। अगर ईश्वर ने चौकीदारी का काम दिया है तो चौकीदारी ही करनी चाहिए, इसका प्रमोशन से कोई लेना-देना नहीं। सदन सदन होता है, पहली बार विधानसभा में आने पर कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायक के तौर पर मैंने पहली बार प्रवेश किया है, मैं गौरान्वित हूं। नेतृत्व का मैं आभार व्यक्त करता हूं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें