अब एक ही सीट पर रहेगा कब्जा
भोपाल। विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस को एक और करारा झटका लगा है। राज्यसभा में उसकी सीटें अब कम हो जाएंगी। अप्रैल माह में रिक्त हो रही पांच सीटों में से अब भाजपा के पक्ष में चार और कांग्रेस के पक्ष में एक ही सीट रह जाएगी।
विधानसभा चुनाव में भाजपा को 163 और कांग्रेस को 66 सीटें मिली है। राज्यसभा सदस्य के चुनाव के लिए एक सीट के लिए 39 विधायकों के वोट की आवश्यकता होती है। इस लिहाज से कांग्रेस एक सीट पर तो आसानी से जीत हासिल कर सकेगी, मगर दूसरी सीट उसे हासिल नहीं हो पाएगी। गौरतलब है कि अप्रैल में मध्यप्रदेश से राज्यसभा की पांच सीटें रिक्त हो रही है। इन पांच सीटों में से भाजपा के पक्ष में तीन और कांग्रेस के पक्ष में एक सीट जाना तय माना जा रहा है। जबकि पांचवीं सीट के लिए दोनों ही दलों को मशक्कत करनी पड़ सकती है।
उल्लेखनीय है कि अप्रैल में भाजपा के अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी, धर्मेंद्र प्रधान और डा. एल.मुरुगन का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। जबकि कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल का कार्यकाल भी अप्रैल में पूरा हो रहा है।
पांच सांसदों के क्षेत्र में सभी सीटों पर मिली जीत
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणामों में कई जिलों में एकतरफा परिणाम सामने आए हैं। करीब उन्नीस जिलों में एक ही पार्टी को पूरी सीटों पर विजय हासिल हुई है। वहीं प्रदेश के पांच सांसदों के संसदीय क्षेत्रों में भी इसी तरह का परिणाम देखने को मिला है। इनमें भाजपा के चार सांसद और कांग्रेस के एक सांसद शामिल हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित चार भाजपा के और कांग्रेस के नकुलनाथ के संसदीय क्षेत्र में सभी सीटें उनकी पार्टी के उम्मीदवारों ने जीती है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा खजुराहो से सांसद हैं और उनके संसदीय क्षेत्र की आठ विधानसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार जीते हैं। इसी तरह इंदौर के सांसद शंकर लालवानी के संसदीय क्षेत्र की सभी नौ सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के सांसद उदय प्रताप सिंह के सभी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवारों ने जीतने में सफलता पाई है। देवास के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के क्षेत्र में भी भाजपा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में जीत दर्ज की। वहीं, छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र, जहां से कांग्रेस के सांसद नकुलनाथ हैं, की सभी सातों सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें