रविवार, 3 दिसंबर 2023

सपा, बसपा, आप से आगे निकली भारत आदिवासी पार्टी


भोपाल। मध्यप्रदेश में भारत आदिवासी पार्टी ने अपना खाता खोल लिया है। विधानसभा चुनाव में सैलाना से उसके प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। दूसरी ओर बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी जीत का आंकड़ा भी हासिल नहीं कर पाई।

विधानसभा चुनाव के पहले जीत का दावा करने और सरकार में भागीदीरी करने का दावा करने वाले दल बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जीत के करीब भी नहीं पहुंच पाई। ये दल कहीं पर नजर नहीं आए, बल्कि दूसरी ओर भारत आदिवासी पार्टी ने प्रदेश में अपना खाता खोल लिया। भारत आदिवासी पार्टी ने मालवा अंचल की सैलाना सीट से कमलेश्वर डोडियार को प्रत्याशी बनाया था। डोडियार ने 71 हजार 219 मत पाकर 4 हजार 6 सौ 18 मतों से जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के हर्ष विजय गहलोत को चुनाव हराया। भाजपा प्रत्याशी संगीता विजय तीसरे स्थान पर रहीं। दूसरी और सपा, आम आदमी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का एक भी प्रत्याशी चुनाव जीतने के करीब नहीं पहुंच पाया।
कांग्रेस का खेल बिगाड़ने में सफल रही सपा
 टिकट वितरण के दौरान सपा और कांग्रेस के बीच दिखी तकरार का असर चुनाव परिणाम पर नजर आया। सपा प्रमुख ने नाराज होकर प्रदेश में उम्मीदवार मैदान में उतारे। इसके चलते बुंदेलखंड की चार सीटों चांदला, निवाड़ी, राजनगर, गुन्नौर और जतारा विधानसभा सीटों पर उसके प्रत्याशियों को जितने वोट मिले उतने की वोट से कांग्रेस प्रत्याशी को इन सीटों पर हार का सामना भी करना पड़ा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें