जाउंगा छिंदवाड़ा, नहीं जा रहा दिल्ली
भोपाल। प्रदेश में बहुमत के साथ जीती भाजपा में अब अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर मंथन का दौर तेज हो गया है। प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस फैसला दिल्ली में होना है। वैसे कहा जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में सहमति बनाकर मुख्यमंत्री तय किया जाएगा। इस बीच आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा कि वे दिल्ली नहीं जा रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री की दौड़ में वे नहीं है। कल मैं छिंदवाड़ा जाउंगा। अब मुझे लोकसभा चुनाव की तैयारी करनी है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं कल छिंदवाड़ा जाऊंगा। अब मुझे लोकसभा की तैयारी शुरू करनी है। छिंदवाड़ा में हम सातों के सातों सीट हारे हैं। अब मुझे वहां के कार्यकर्ताओं से बात करना है। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा की सीटें जीतकर प्रधानमंत्री को सौंपनी है। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि न मैं पहले मुख्यमंत्री पद का दावेदार था, न अब हूं. मैं सिर्फ पार्टी का कार्यकर्ता हूं और पार्टी जो भी पद या जिम्मेदारी देगी, मैं उसे निभाऊंगा।
गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान फिलहाल मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं, क्योंकि अगले 6 महीने में देश में लोकसभा चुनाव होना है। ऐसे में भाजपा किसी भी तरह की बगावत से बचते हुए प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतना चाहती है। बहरहाल मध्य प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा यह तो आने वाले कुछ दिनों में साफ हो जाएगा।
इन नामों की भी चर्चा
मुख्यमंत्री पद के लिए शिवराज सिंह चौहान के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री गोपाल भार्गव के नाम भी सामने आ रहे हैं। ये नेता आज दिल्ली में थे, इन्होंने केन्द्रीय मंत्री अमित ष्शाह, पार्टी के राश्टीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा से मुलाकात की है। इन नेताओं के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी दिल्ली पहुंचे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें