शनिवार, 2 दिसंबर 2023

नवनिर्वाचित विधायकों के स्वागत की तैयारी में जुटा विस सचिवालय

भोपाल। नवनिर्वाचित विधायकों के चयन के बाद उनके भोपाल में आने पर विधानसभा सचिवालय ने उनके स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए चार नवंबर को विधानसभा सचिवालय में बैठक बुलाई गई है।

यह बैठक विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बुलाई है। साथ ही यहां स्वागत कक्ष बनाया जाएगा। नए विधायकों के निर्वाचन प्रमाण पत्र जमा होंगे। इसके बाद उनके परिचय पत्र बनाए जाएंगे। उनके बैंक खाते खोलने से लेकर उनके ई-मेल आईडी बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। विधायक विश्रामगृह सहित सरकारी गेस्ट हाउस और कक्ष विधायकों के लिए आरक्षित होंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में 16वीं विधानसभा के गठन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।   

आधा दर्जन विधायकों ने ही खाली किए आवास

विधानसभा सचिवालय द्वारा चुनाव नहीं लड़ने वाले 36 विधायकों को पिछले दिनों नोटिस देकर सरकारी आवास और रेस्टहाउस में आवंटित आवास को खाली करने को कहा था। मगर अभी तक केवल छह विधायकों ने ही आवास खाली किए हैं। सचिवालय द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि सभी विधायक जल्द ही आवास खाली कर दें, ताकि नए विधायकों को आवास आवंटित किए जा सकें। 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें