सोमवार, 2 जुलाई 2018

प्रदेश के ट्रांसपोर्टर 20 को करेंगे चक्काजाम

आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारियों ने ट्रांसपोर्ट से संबंधित मध्यप्रदेश सहित पूरे देश में आ रही समस्याओं के चलते 20 जुलाई को देशभर में चक्काजाम करने की घोषणा की है. इसके लिए समर्थन जुटाने पदाधिकारी भोपाल के 10 अलग-अलग ट्रांसपोर्ट संगठनों के पदाधिकारियों से मिले.
आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मलकीत सिंह, मप्र प्रतिनिधि हरीश डाबर और उपाध्यक्ष मुकेश दवे ने बताया कि लंबे समय से ट्रांसपोर्टर्स टोल बैरियर मुक्त भारत, बढ़ती डीजल की कीमत करने, बीमा प्रीमियम में जीएसटी की छूट सहित अन्य मांगों को शासन के समक्ष रख रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही.  इसी के चलते राष्ट्रव्यापी चक्काजाम करने का फैसला लिया है. इसके लिए समर्थन पूरे देश में जाकर ट्रांसपोटर्स से जुटा रहे हैं. केंद्र व राज्य सरकार की नीतियां ट्रांसपोर्ट व्यवसाय की हितैषी साबित नहीं हो रही हैं. पदाधिकारयों ने कहा कि सरकारी नीतियों पर अमल नहीं किया जा रहा. इसी के विरोध में मध्यप्रदेश के करीब 3 लाख और पूरे देश के 93 लाख ऐसे कमर्शियल वाहन जो आॅल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस से जुड़े हैं, वे 20 जुलाई की सुबह 6 बजे से नहीं चलेंगे.
ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की ये हैं प्रमुख मांगें
* डीजल की बढ़ती कीमत पर तत्काल अंकुश लगाया जाए.
* टोल बैरियर मुक्त भारत. 
* तृतीय पक्ष बीमा प्रीमियम निर्धारण में पारदर्शिता. 
* ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर टीडीएस खत्म हो.
* आयकर अधिनियम की धारा 44 एई में अनुमानित आय में कमी और उसका तर्क संगत और ई-वे बिल से जुड़ी व्यवहारिक समस्याएं दूर की जाएं.
* बसों और पर्यटन वाहनों के नेशनल परमिट.
* डायरेक्ट पोर्ट डिलेवरी (डीपीडी) योजना समाप्त हो.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें