सोमवार, 2 जुलाई 2018

यादव समाज ने भाजपा, कांग्रेस से मांगी 40 सीटें


विधान सभा चुनाव में कुछ महीने बाकी हैं और प्रदेश में सभी सामाजिक संगठन टिकट को लेकर सक्रिय हो गए हैं. दो दिन पहले मीना समाज ने प्रदेश की 19 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस आरक्षण की मांग की. आज  यादव महासभा ने विधानसभा में अपना प्रतिनिधित्व करने लिए 40 सीटों पर टिकट देने की मांग दोनों प्रमुख पार्टी से की है. 
विश्राम ग्रह के खंड दो में आज यादव महासभा की प्रांतीय बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में मुंगावली और कोलारस चुनाम में यादवों के प्रभाव को बताते हुए ज्यादा से ज्यादा टिकट लेने के लिए माहौल बनाया गया. बैठक में प्रदेश महासचिव अमृतलाल ने बताया कि मध्यप्रदेश में 80 लाख यादव हैं जो मध्यप्रदेश की जनसंख्या का 19 फीसदी हैं. हमारे समाज के वर्तमान में सिर्फ 9 ही विधायक हैं. केंंद्र सरकार से हमारी हमेशा मांग रही कि राजपूत और गोरखा रेजीमेंट की तरह हमारी भी अहीर रेजीमेंट बनाई जाए. इसी तरह मध्यप्रदेश में 14 की बजाय 27 फीसदी आरक्षण हमको मिले, लेकिन हमारी मांगों को पिछले दो चुनावों नजरअंदाज किया जा रहा है. यदि विधानसभा में हमारे विधायकों की संख्या पर्याप्त होगी तो हमारी सारी मांगे पूरी होने में कोई अड़चन नहीं आएगी. वहीं, युवा प्रदेश अध्यक्ष डा. मनोज यादव ने कहा कि दोनों प्रमुख पार्टियां हमे टिकट नहीं देती है तो तीसरे मोर्चे के गठन के लिए भी तैयार रहेंगे. बैठक में महासभा के प्रदेश के अध्यक्ष योगेंद्र मंडलोई, प्रधान महासचिव दमोदर सिंह यादव सहित सभी जिले के जिला प्रमुख शामिल थे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें