राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में युवती के घर में घुसकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है. पीड़िता आरोपी को पिछले चार साल से जानती है. आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे.
शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय युवती ब्यूटी पार्लर में काम करती है. उसकी मुलाकात शाहजहांनाबाद पुलिस लाइन निवासी सुनील दीक्षित से चार साल पहले हुई थी, जिसके बाद दोनों में दोस्तों बड़ी और बात प्यार हो गया. सुनील ने पीड़िता के साथ शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाये थे. जब पीड़िता ने शादी के लिये दबाव बनाया तो सुनील ने फोन उठाना बंद कर दिया और भागने का प्रयास करने लगा, जिसके बाद पीड़िता ने थाने जाकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी सुनील ने उसके साथ घर में घुसकर बलात्कार किया है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा.
नाबालिग से छेड़छाड़
राजधानी के बागसेवनियां थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है.पुलिस के अनुसार पुरानी बस्ती बागमुगलिया निवासी नाबालिग रविवार दोपहर अपने घर के पास खड़ी थी, तभी पास में रहने वाले संजीव शाह ने छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत करना शुरू कर दी. जिसका विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने शिकायत के बाद संजीव शाह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
नाबालिग लापता, अपहरण की आशंका
निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कालोनी करोंद निवासी मनोज कुमार अहिरवार की 17 वर्षीय पुत्री पूजा अहिरवार बीते शनिवार सुबह से लापता है. पूजा के अचानक घर से लापता हो जाने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश आसपास के इलाकों में की, लेकिन पता नहीं लग पाया. बाद में परिजनों ने थाने पहुंचकर पूजा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने पूजा के अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें