राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. आरोपी युवक की इस शर्मनाक हरकत से बच्ची गर्भवती हो गई है. इस मामले की रिपोर्ट संबंधित शाहजहांनाबाद थाने में दर्ज हुई है.
शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के अनुसार 13 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर आरोपी दीपक यादव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि नाबालिग शाहजहांनाबाद इलाके में अपनी बुआ के साथ रहती है. बीती 3 मई को पड़ोस में रहने वाला दीपक, फरियादी को अपने साथ वाजपेयी नगर मल्टी ले गया था. यहां पर अपने दोस्त के कमरे में आरोपी दीपक द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया. पुलिस का कहना है कि बीते दिनों नाबालिग के पेट में अचानक दर्द उठा. डाक्टर से चैकअप कराने के बाद पता चला कि फरियादी नाबालिग गर्भवती है. इसके बाद परिजनों ने दीपक यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी दीपक की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
बलात्कार कर दी जान से मारने की धमकी
राजधानी के जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय युवती पुल बोगदा के पास आजाद नगर में रहती है. करीब चार महीने पहले उसकी पहचान मोहल्ले में ही रहने वाले सलमान से हुई थी. पहचान जब प्रेम-प्रसंग में बदली तो दोनों साथ-साथ घूमने लगे. दो दिन पहले सलमान ने युवती को अपने घर पर बुलाया. इस दौरान घर पर कोई भी नहीं था. मौका पाकर उसने युवती को धमकाया तथा उसके साथ बलात्कार किया. इसके बाद उसने युवती को किसी को कुछ भी न बताने की धमकी देते भगा दिया. युवती ने सलमान के बड़े भाई इरफान से इस घटना की शिकायत की तो वह भड़क गया. उसने युवती के साथ गाली-गलौज की तथा उसे घर से भगा दिया. युवती ने घर जाकर परिजनों को पूरी बात बताई तथा कल थाने जाकर मामले की शिकायत कर दी. पुलिस ने इस मामले में सलमान के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें