बुधवार, 4 जुलाई 2018

महापौर ने कहा योजनाओं का प्रचार-प्रसार करे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

शासन की समस्त योजनाओं का लाभ अपने-अपने क्षेत्रों में प्रदान कराये आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आप शासन की महत्वपूर्ण अंग है अंतिम छोर के व्यक्ति को सही मायने में योजनाओं का लाभ दिलाने में आप की अहम भूमिका होगी उक्त आशय का उद्बोधन सिंगरौली  नगर निगम के सभागर में आयोजित सुपरवाईजरों, आंगनवाड़ी कार्यकतार्ओं के बैठक के दौरान नगर पालिक निगम सिंगरौली की महापौर श्प्रेमवती खैरवार के द्वारा दिया गया.
    उन्होंने कहां कि वर्तमान समय में मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत असंगठित श्रमिकों का पंजीयन अभियान चलाकर किया जा रहा है यह योजना प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी योजनाओ में से है. इस योजना के अंतर्गत असंगठित श्रमिक एवं उसके परिवार को लाभ दिया जा रहा है, जिसके तहत जहां श्रमिक के बच्चों को शिक्षा के लिए कक्षा 1 से लेकर उच्च शिक्षा तक  नि:शुल्क शिक्षा शासन के द्वारा प्रदान कराई जाएगी साथ ही श्रमिकों को स्वरोजगार के लिए ऋण सब्सीडी पर प्रदान किया जा रहा है श्रमिको के आय में वृद्धि हेतु ट्रेनिंग दी जा रही है वही महिला श्रमिको को प्रसव उपरान्त 16 हजार रुपएं तथा असंगठित श्रमिका की मृत्यु होने पर अन्त्येष्ठि हेतु रुपएं 5 हजार दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख सरकार के द्वारा दिया जा रहा है.  योजना का अपने क्षेत्रों में व्यपक प्रचार प्रसार कराये वही मुख्यमंत्री शहरी घरेलू कामकाजी महिला कल्याण योजना के तहत शहरी क्षेत्र की ऐसी महिलाऐ जो घरो में झाड़ू पोछा का कार्य करती है उन्हें भी इस योजना के तहत लाभ मिलेगा तथा शहर में फेरी लगाकर व्यवसाय करना एवं असंगिठत कर्मकार श्रमिको को मुख्यमंत्री पथ विक्रेता कल्याण योजना के तहत लाभ प्रदान किया जा रहा है. इसके अलावा भी मुख्यमंत्री केश शिल्पी कल्याण योजना मुख्यमंत्री हाथठेला सायकल रिक्षा चालक कल्याण योजना मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, आदि के तहत भी लाभ प्रदान कराया जा रहा है वही राष्ट्रीय शहरी अजिविका मिशन अंतर्गत संचालित योजनाऐ जिसके तहत स्वसहायता समूह गठन मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण एवं स्वरोजगार कार्यक्रम आदि योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है.
   महापौर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी अपने अपने क्षेत्रों के हितग्राहियों को इन योजनाओं का लाभ दिये जाने हेतु प्रेरित करे साथ ही सरकार के द्वारा असंगठित श्रमिकों के बिजली की पुराने बिल माफ कर दी गई है उन्हें अब मात्र 2 सौ रुपए ही लगेगा आप के क्षेत्र में यदि कोई श्रमिक पंजीयन से वंचित है उनका पंजीयन कराने में सहयोग प्रदान करे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें