गुरुवार, 5 जुलाई 2018

कार्यकर्ता को सतर्क और सावधान रहने की जरुरत: सिंह

भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार और राज्य सरकार की नीतियों के कारण आज देश हर मोर्चे पर प्रगति कर रहा है. सारी दुनिया में भारत का दबदबा बढ़ा है. भारत के भीतर और भारत के बाहर ऐसी तमाम ताकतें हैं जो भारत के बढ़ते प्रभाव को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं. ऐसी स्थितियों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को अधिक सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि चुनाव सामने है इसलिए जो ताकत भारत को आगे बढ़ते देखना नहीं चाहती, वह तरह-तरह के प्रपंच करेंगी, षडयंत्र करेंगी और समाज को भ्रमित करने का प्रयास करेगी. ऐसी कुछ ताकतों से कांग्रेस ने भी हाथ मिला रखा है. 
 यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने अपने शिवपुरी जिले के प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी जिस मुकाम पर है उस मुकाम तक पहुंचने के लिए राह कभी आसान नहीं रही यह हमारे पूर्वजों के तक बलिदान और परिश्रम का नतीजा है यह राजमाता के प्रभाव का क्षेत्र है हम आज कमेंट करते हैं तो पाते हैं की राजमाता से लोकमाता बनने की यात्रा में उन्होंने पार्टी के लिए एक-एक ईंट जोड़कर किस प्रकार राष्ट्रवाद का भवन बनाया कुशाभाऊ ठाकरे, प्यारेलाल खंडेलवाल, सुंदरलाल पटवा और नानाजी देशमुख जैसी विभूतियों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और आज इन सबके संस्कारों और परिश्रम से हम दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गए हैं. हम गर्व के साथ कहते हैं कि कार्यकर्ताओं के दम पर मध्यप्रदेश में चौथी बार शिवराज सिंह सरकार बनेगी.  चाहे केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार हो और चाहे मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह के नेतृत्व वाली सरकार, दोनों ने ही समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए भरपूर काम किए हैं. इस बार जिले की पांचों विधानसभा सीटों के साथ लोकसभा सीट भी जीतने के लिए हम पूरी तरह से संकल्पबद्ध हैं. सिंह ने कहा कि देश में अगर कार्यकर्ताओं की चिंता करने वाला कोई दल है तो वह भाजपा है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें