गुरुवार, 5 जुलाई 2018

आईटी और सोशल मीडिया की कमान संभालेंगे 14 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता


भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा  चुनाव के लिए आईटी और सोशल मीडिया की टीम में 14 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं को तैयार किया है. ये कार्यकर्ता विधानसभा, जिले और मंडल स्तर पर सक्रिय रहकर काम करेंगे.
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह कुशवाह ने बताया कि मिशन 2018 विधानसभा चुनाव में मोर्चा के आईटी और सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और उन्हें इसके निर्वाह के लिए कटिबद्ध होना है. प्रदेश के सभी 10 संभागों से आए 10-10 कार्यकर्ताओं ने कार्यशाला में अपनी भूमिका को विस्तार से समझा. उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 56 जिलों में 10-10 आईटी और सोशल मीडिया के कार्यकर्ता प्रशिक्षित किए गए है. इसी तरह प्रदेश के 230 विधानसभा क्षेत्रों में 10-10 कार्यकर्ताओं को तैयार किया गया है. 4600 कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्रों में अपनी भूमिका का निर्वाह करेंगे. प्रदेश में 838 मंडलों में प्रत्येक मंडल में 5 आईटी और 5 सोशल मीडिया के कार्यकर्ता प्रशिक्षित किए जा रहे है. इस तरह मंडलों में 4190 कार्यकर्ता अपनी भूमिका परिभाषित करेंगे. दोनों विधाओं के मंडलों में कार्यकर्ताओं की संख्या 8380 होगी. जिला, विधानसभा और मंडल को मिलाकर 14,300 कार्यकर्ता आईटी और सोशल मीडिया के कार्य को अंजाम देंगे और रणनीति को धरातल पर उतारेंगे और मिशन 2018 को सफल बनाएंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें