गुरुवार, 5 जुलाई 2018

फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर परेशान करने वाला गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर एक युवती को परेशान करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. साइबर क्राइम पुलिस के अनुसार अयोध्या नगर के रहने वाले एक युवक ने थाना साइबर पुलिस में लिखित की. इसमें उसने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फोटो तथा नाम का उपयोग कर फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसके मोबाइल नंबर इस कमेंट के साथ पोस्ट किये हैं कि वह कॉल गर्ल है. इसके बाद युवती को कॉल गर्ल समझकर कईं आसामाजिक तत्वों ने फोन कर परेशान किया. यहीं नहीं आरोपी द्वारा युवती को मोबाइल के माध्यम से फोन कर बदनाम करने की धमकी भी दी गई. शिकायत के बाद राज्य साइबर पुलिस द्वारा फर्जी आईडी बंद कराई गई तथा आईडी के संबंध में फेसबुक लीगल डिपार्टमेंट केलीफॉर्निया अमेरिका से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की गई. इसके आधार पर फर्जी आईडी बनाकर परेशान करने वाले व्यक्ति की पहचान आरोपी संजय सराठे (23) ग्राम शिवतला गूगलवाडा बरेली जिला रायसेन के रुप में की गई. आरोपी पिछले तीन वर्षों से अपने गांव से राजीव नगर भोपाल में निवास कर रहा था तथा हजाम का काम कर रहा था. साइबर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से घटना में उपयोग किये गए मोबाइल व सिम जब्त किए हैं. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें