गुरुवार, 5 जुलाई 2018

केन्द्रीय मंत्री ने अचार को बताया रोजगार का साधन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा पद छोड़े और बनाएं अचार

राजनीति में चाय, पकौड़े के बाद अब अचार को लेकर चर्चा चल पड़ी है. केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेन्द्रसिंह ने आज राजधानी में अचार को रोजकार का साधन बताया. इस पर राजनीतिक पारा भी चढ़ा. नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने इस पर मंत्री से अपना पद छोड़कर अचार बनाने की सलाह दे डाली.
 केंद्रीय राज्य मंत्री शेखावत ने कहा कि पकोड़े के बाद अब अचार भी रोजगार का साधन बना है. मैंने अपने मित्र की पत्नी को आचार बनाने की सलाह दी थी. आज उनका दो साल में दो करोड़ का टर्नओवर है. शेखावत भोपाल में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे.  नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने इस पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा मोदी सरकार के मंत्री पद छोड़कर पकोड़े तले, और अचार बनाएं लेकिन जनता को न बनाएं.
केंद्रीय कृषि एवं कल्याण राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने  बताया कि खरीफ की फसलों पर केंद्र सरकार के फैसले से किसानों के घर कल दिवाली मनी है. हमारा देश पहले जो खाद्यन की कमी से जूझ रहा था वो स्थिती अब देश में नही है. केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद खाद्यान की कमी दूर हुई है. दलहन की कीमत जो आसमान छू रही थी, उसे भी बीजेपी ने दूर किया और अब दलहन में हमारा देश में उत्पाद सरप्लस में हो रहा है.
 रामराज से तुलना 
शेखावत ने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा हमने एग्रीकल्चर क्षेत्र को बेहतर बनाने के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं. हमारे देश में खाद्यान्न का निर्यात में 10 देशों में शामिल हो गया है जो गर्व की बात है. केंद्र सरकार ने साल 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने का जो संकल्प लिया है उस मामले में सरकार तेजी से आगे कदम बढ़ा रही है. मोदी सरकार की तारीफ में शेखावत की जुबान भी फिसल गईे उन्होंने मोदी राज को राम राज से बेहतर बताने की कोशिश की. उन्होंने कहा राम भले ही रूठ जाय पर राज नहीं रूठेगा. किसानों के लिए किये मोदी सरकार के काम को युगों तक याद रखा जाएगा. राम राज से बेहतर मोदी राज को बताने के सवाल पर फिर सफाई देते हुए कहा राम के रूठने से मतलब प्राकृतिक आपदा से था.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें