मंगलवार, 7 अगस्त 2018

जनता के सर्वे में हमारी जीत: कमलनाथ

कमलनाथ 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि जनता के सर्वे में हम जीत रहे हैं. बाकी सर्वे को हम नहीं मानते. इसे बताने की जरुरत नहीं है, आज जो नगरीय निकाय के परिणाम आए हैं वे यह संदेश दे रहे हैं कि जनता हमारे साथ है और बदलाव चाहती है.
कमलनाथ ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि  आज हम प्रदेश में नगर पालिका और पंचायत के चुनाव जीते, जीते ही नहीं, हम थोक में जीते. इसके पहले हम पचमढ़ी भी जीते हैं. भाजपा वहां एक भी सीट नहीं जीत पायी. छिंदवाड़ा में भी हमने भाजपा से तीन सीट छिनी. 2 नगर पालिका, 1 जनपद. ये है आज की जमीनी सच्चाई. जनता  का सर्वे. आनलाइन सर्वे पर उन्होंने कहा कि आज कितने लोग इंटरनेट से व मोबाइल से जुड़े है. कुछ समय पूर्व एक टीवी चैनल के सर्वे में हमें 14 प्रतिशत वोट ज्यादा मिले थे. वो तो सरकारी सहायता वाली संस्था सीएसडीएस के सहयोग से हुआ था. शिवराज की जनआशीर्वाद यात्रा में पहले तो लोग आ नहीं रहे है, बुलाए जा रहे है. उनके भी इतने शिकायती आवेदन आ रहे है, इससे अंदाज लगाया जा सकता है कि आम जनता की कितनी शिकायतें होगी.
छिंदवाड़ा के प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन के छिंदवाड़ा की सड़कों को अच्छी बताने के सवाल पर उन्होंनेक कहा कि  मैंने केंद्रीय परिवहन मंत्री व शहरी विकास मंत्री के रूप में सबसे ज्यादा पैसा मध्यप्रदेश को दिया. उन्होंने कहा कि न तो किसी ने उसके पहले इतना पैसा दिया और  न ही मेरे बाद किसी ने दिया. खुद शिवराज ने इसको स्वीकार कर, मुझे सदन में धन्यवाद दिया. छिंदवाड़ा को मैंने जो राशि दी, वो मेरा कर्तव्य था.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें