राजधानी में महिला अपराध को लेकर आज नया मामला सामने आया है. वाणिज्य विभाग के एक डिप्टी कमिश्नर ने विभाग की दिल्ली से आई ज्वाइंट कमिश्नर महिला के साथ होटल में बलात्कार किया. महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है.
मामला राजधानी के कमला नगर थाने का है. पुलिस के अनुसार दिल्ली से आई महिला ज्वाइंट कमिश्नर वाणिज्य विभाग में पदस्थ हैं. वे राजधानी के भदभदा स्थित जहांनुमा रिट्रिट में रुकी थी. महिला अधिकारी ने शिकायत कर बताया कि रविवार की रात को पंकज सिंह का फोन आया और यह पूछा कि कहां पर रुकी हो. इस पर उन्होंने उन्हें बता दिया कि मैं जहांनुमा रिट्रिट में रुकी हैं. यह सुनकर पंकज सिंह ने फोन काट दिया. इसके बाद रात करीब 12 बजे वे आए और दरवाजा खटखटाया. कमरे के अंदर जाते ही उन्होंने मुझे डरा-धमका कर बलात्कार किया. साथ ही विरोध करने पर मारपीट भी की. बाद में करीब 4 बजे मैं जैसे-तैसे झूटी और होटल के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी.पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अधीक्षक दक्षिण राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें